फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS बनकर महिला से करता था अश्लील बातें, मनाही के बाद भी नहीं आया बाज

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
निजामुद्दीन थाना पुलिस ने कभी आईएएस, तो कभी रॉ एजेंट बनकर महिला से अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने वाले गुजरात के एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


संपन्न परिवार से संबंध रखने वाले आरोपी युवक अभिषेक कुमार मधु (33) ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार प्रसिद्ध कंपनी में काम करने वाली महिला ने निजामुद्दीन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि खुद को आईएएस और रॉ एजेंट बताने वाला अभिषेक मधु उसके ऑफिस में आता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम अहमदाबाद से आरोपी ने किया है एमबीए

rape - फोटो : Demo
कंपनी में आने-जाने के दौरान उससे जान पहचान हो गई और फोन पर बातें करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी अश्लील बातें करने लगा। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी उसके पति को सारी बात बताने की धमकी देने लगा। 

आरोपी कुछ समय पहले उससे कनॉट प्लेस में मिला और उसके साथ छेड़छाड़ की। वह फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर भी अश्लील मैसेज भेजता था। महिला की शिकायत पर निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। 

पुलिस टीम ने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह गुजरात भागने की फिराक में था। आरोपी का दावा है कि वह दुबई की एक कंपनी में बतौर एमडी काम कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें