फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें बटला हाउस एनकाउंटर से फरार हो कर कहां रहता था और क्या करता था आतंकी आरिज खान..

Thu, 15 Feb 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ariz khan - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद दिल्ली सीरियल बम धमाकों के बाद हुए बटला हाउस एनकाउंटर के समय मकान नंबर एल -18 में मौजूद था। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने मकान नंबर एल-18 में 19 सितंबर 2008 को दबिश दी थी।

विज्ञापन


आरिज खान साथी आतिफ अमीन, मो. साजिद उर्फ छोटा साजिद, मो. सैफ व शहजाद अहमद उर्फ पप्पू के साथ फ्लैट में मौजूद था। आरिज खान व शहजाद उर्फ पप्पू पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।

डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि बटला हाउस से फरार होने के बाद आरिज खान और शहजाद उर्फ पप्पू दिल्ली, यूपी राजस्थान और महाराष्ट्र में शरण लेने व वित्तीय सहायता लेने के लिए घूमते रहे। मगर किसी ने इनको लंबे समय तक शरण नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरिज ने दूसरी शादी कर ली थी

ariz khan - फोटो : vivek nigam
करीब एक महीने बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरिज ने अपने चाचा खुर्शीद आलम से संपर्क किया। चाचा ने उसे नेपाल में निजामुद्दीन खान उर्फ निजाम खान का नंबर दिया। इस समय वह वाराणसी में था। यहां से बिहार गया और भारत-नेपाल बॉर्डर को पार करते हुए विराटनगर पहुंचा।

निजाम खान की सहायता से इसे नेपाली नागरिकता मिल गई थी। नेपाल में इसने मो. सलीम के नाम से अपना पासपोर्ट बनवाया था। वह नेपाल में पलपा, कपिलवस्तु और गोरखा एरिया में रहा था।

वहां रेस्टोरेंट चलाया और बाद में उसी स्कूल में पढ़ाने लगा, जहां अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर पढ़ाता था। इसके बाद वह तौकीर के साथ सऊदी अरब चला गया था। दोनों वर्ष 2017 में भारत लौटे थे। नेपाल में आरिज ने दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें