फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में थमाया गांजा, नाराज जज ने भेजा जेल

Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिला अदालत में लूट के मामले में पेशी पर आए दो बदमाशों को उनका तीसरा साथी गांजा की पुडिय़ां थमा रहा था। यह वाक्या अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार ने देख लिया। फिर क्या था न्यायाधीश ने कहा कि जब ये कोर्ट रूम की ही कोई अहमियत नहीं समझते तो ये क्या सुधरेंगे।
विज्ञापन


अदालत ने इन तीनों को दोषी करार दे दिया। अदालत शुक्रवार को सजा सुनाएगी। न्यायाधीश की शिकायत पर तीनों के खिलाफ  थाना सेंट्रल पुलिस में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत भी केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, सोमवार सुबह एएसजे मनीष कुमार की अदालत में लूट के एक मामले की सुनवाई थी। इस मामले में नीमका जेल में बंद अरुण और असरफ  पेशी पर आए थे। मुकदमे में अरुण व असरफ  का तीसरा साथी गौरव भी पेशी पर पहुंचा हुआ था।
विज्ञापन


तीनों अदालत परिसर में खड़े थे। इस दौरान गौरव ने अपनी जेब से गांजा की एक पुडिय़ां निकाली और अरुण की जेब में डाल दी। जेब में पुडिय़ां डालते हुए न्यायाधीश मनीष कुमार और थाना सेंट्रल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने देख लिया।

उसकी तलाशी ली गई और जेब से पुडिय़ां निकालकर चेक किया। पुडिय़ां में 4 ग्राम से ज्यादा गांजा था। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत में ही इस तरह की हरकत करने वाले सुधर नहीं सकते। इनके लिए रहम की दलीलें भी बेकार है। तीनों को दोषी करार देते हुए नीमका जेल भेज दिया। शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें