फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अलका लांबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत 

Fri, 12 Jan 2018 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


आरडब्ल्यूए के एक पदाधिकारी ने मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरडब्ल्यूए के एक पदाधिकारी ने चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा पर घर में घुसकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दरियागंज थाने में इस बाबत एक लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी रियाज कुरैशी ने दरियागंज थाने में एक लिखित शिकायत देकर कहा कि चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने उसे घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। उसके मुताबिक वह क्षेत्र से संबंधित कुछ शिकायतों से अवगत कराते हुए विधायक के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजे थे।

उसने आरोप लगाया कि अलका लांबा ने व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज भेजकर उसे घर में घुसकर मारने की धमकी दी। विधायक लांबा ने आरोप को निराधार बताकर सफाई दी है कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने पहले उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बातें कही गईं। इस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई। उसके बाद उनके पर्सनल नंबर पर मैसेज भेजने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें