फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शराबी ने बीवी-बच्ची को हथौड़े से कूच डाला

Sat, 25 Jan 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पर घर में हुई रार तो बृहस्पतिवार की रात पति ने हथौड़े से पत्नी और बेटी के सिर कूच डाले। बेटी की जान अपनी मां को बचाने के फेर में चली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथौड़ा बरामद कर लिया है। झगड़ा शराब के लिए जमीन बेचने के बाद पत्नी के जेवर बेचने को लेकर हुआ था।

यह भी पढ़ें: जायदाद से बेदखल बेटे ने मां-बाप को मार डाला

शुरुआती झगड़े में अनहोनी की आशंका से बेटा भाग कर अपने बाबा के घर पहुंचा। चीखपुकार पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला।

बाबा के घर से लोग पहुंचे तो पुलिस के आने पर दरवाजा खोलने की बात कही। सुबह पुलिस पहुंची तो मामला खुला और यह भी पता लगा कि वारदात से पहले आरोपी ने अपने बड़े बेटे को एक कमरे में बंद कर ताला ठोंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला-ए-कत्ल हथौड़ा बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें