फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने के सामने वकील की हत्या, पुलिस बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के फेस 2 पुलिस स्टेशन के सामने एक वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जैसे ही लोगों ने वकील की लाश देखी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस थाने के सामने हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया।

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने वकील को गुरुवार रात फोन करके घर से बुलाया था और बाद में उसकी हत्या करके मौके से फरार हो गए।

सामने आई पुलिस की लापरवाही

जिला अदालत में वकालत करने वाले अधिवक्ता संजय सिंह ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव के रहने वाले थे। गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया था इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

शुक्रवार सुबह उसकी लाश फेस 2 पुलिस थाने के सामने कार की पिछली सीट पर उनकी मिली तो हड़कंप मच गया। लाश को देखने से पता चल रहा था कि उसे चाकुओं से गोद-गोदकर मारा गया है।

पुलिस थाने के सामने घटना होने से लोगों में खासा गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही वकील की हत्या हुई है। अगर थाना के सामने हो रही वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं है तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा?
विज्ञापन

आखिर किसके निशाने पर हैं वकील?

संजय सिंह की हत्या से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। वकीलों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ही उनके साथी की जान गई है।

इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। हत्या किन कारणों से हुई इसका भी कुछ पता नहीं चला है।

बता दें कि पिछले साल कोर्ट परिसर में भी एक वकील की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वकीलों ने काफी हंगामा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें