राजकीय माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर गांव के ही एक युवक ने कुकर्म का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने कहा कि आरोपी हेडमास्टर को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे फिरोजपुर झिरका से अपने गांव जा रहा था। दुगरी कांव के पास राजकीय माध्यमिक विद्यालय का हेडमास्टर ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और उससे कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए कहा, जिसके पीते ही उसे नशा होने लगा।
इसके बाद कच्चे रास्ते से दोनों बाइक पर दुगरी से गांव जाने लगे। आरोप ही कि हेडमास्टर ने उसे शराब भी पिला दी और मारपीट कर उससे कुकर्म किया।
इसके बाद हेडमास्टर उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर चला गया। एक ग्रामीण ने युवक के परिजनों को सूचना दी। वहीं हेडमास्टर का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुगरी में शराब पी और वहीं बेहोश हो गया। उस पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं।