फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता पर बनाया जा रहा था केस वापस लेने का दबाव, नहीं मानी तो डाला तेजाब

Thu, 14 Dec 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम खजूरी खास इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाल दिया। झुलसी हुई हालत में पीड़िता को जगप्रवेशचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोप में बंद युवक के परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। केस वापस न लेने पर जान से मारने व तेजाब डालने की धमकी दी जा रही थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि महिला का पति से भी विवाद चल रहा है। पुलिस उसके ससुराल वालों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता जुराब बनाने की फैक्ट्री में करती है काम

acid attack
पुलिस के मुताबिक सपना (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। वह चांदनी चौक इलाके में जुराब बनाने की फैक्ट्री में नौकरी करती है।

मंगलवार शाम को वह नौकरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान खजूरी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका नाम लेकर आवाज दी। जैसे ही पीड़िता पीछे मुड़ी अचानक एक युवक ने बोतल से उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।

सपना का चेहरा, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब गिरा। पीड़िता गिर गई और दर्द स छटपटाने लगी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
फौरन उसे जग प्रवेशचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पिछले दिनों सपना ने मुस्तफाबाद के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। खजूरी खास पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था।

युवक के परिजन केस वापस लेने पर दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। वहीं इसके अलावा महिला का अपने पति से भी विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों पर ही हमला करवाने का शक जता रही है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें