फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का इल्जाम लगाकर दबंगों ने गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
परिवार की ‌प‌िटाई
विज्ञापन
गांव कालाखेड़ा के कुछ दबंग लोगों ने एक गरीब परिवार के ऊपर चोरी का झूंठा इल्जाम लगाकर इतना मारा पीटा की पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिलाओं तथा एक मासूम बच्चे को भी नहीं बशा। सभी घायलों का ईलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक गांव कालाखेड़ा के इमरान पुत्र अब्दुल गफूर ने फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम उनके गांव के सहाबुदीन पुत्र मंजल, राशिद पुत्र हिम्मत, जहीर पुत्र हुरमत, मकसूद पुत्र सुमेर उनके घर पर आए और झूंठा आरोप मड़ते हुए बोले कि तुमने उनकी गाड़ी की बैटरी को चुराया है।
विज्ञापन


जब इस बात कि उन्होंने उन लोगों को अपनी और तसल्ली दी और अपने घर की तलाशी लेने देने की बात कही तो वह नहीं माने।इस बीच आरोपियों ने गाली गलोंच शुरु कर दी जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनके परिवार पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं।

आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के दौरान महिलाओं तथा बच्चों को भी नहीं बशा। मारपीट की घटना के बीच पीड़ित परिवार ने स्थानीय सदर थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ सत से सत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित परिवार ने इस संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
उधर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गांव कालाखेड़ा के पीड़ित परिवार की शिकायत उन्हें मिल गई है। मामले से जुडे़ आरोपियों को शिघ्र ही गिरतार कर लिया जाएगा।
       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें