फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न में केजरीवाल के एक और विधायक को जेल, साले की बीवी ने लगाया था आरोप

Wed, 21 Sep 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके साले की बीवी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, अमानतुल्लाह खान बीते रविवार को अपनी गिरफ्तारी देने के लिए जामिया नगर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उस वक्त एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि, ‘हम अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे। वह जो कुछ कर रहे हैं अपनी मर्जी से कर रहे हैं। हम जांच के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।’

ओखला से आप विधायक ने रविवार को अपनी गिरफ्तारी के लिए जाने से पहले कहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबाव में है। वहीं अब उन्होंने कहा कि पुलिस ने जनता के दबाव के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। वैसे पुलिस ने ऐसे किसी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें