नोएडा के सेक्टर-37 अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति (करीब 70 वर्ष) का शव सड़क के किनारे मिला।
सूचना पाकर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस शव के बारे में पूछा पर कुछ पता न चल सका।