फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम चाचा ने मासूम को दे दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि बच्चे को पैसे के लिए अगवा किया था। अगवा करने के बाद उसने अपने घर की छत पर बने कमरे में उसे रस्सी से बांधकर रखा था।
विज्ञापन


तलाश के दौरान लोग जब छत पर जाने लगे तो अमित ने रोक दिया और ऊपर खुद ही तलाशी लेने की बात कही।

जब उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर दोपहर चार बजे शव को बैग में डालकर घर से बाहर ले गया।

गोकलपुरी में नाले के पास बैग में मिला था शव

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पांच साल के मासूम वासू को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं, उसके पिता का चचेरा भाई था। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए मुकेश के भाई अमित और उसके दोस्त रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने तीस लाख की फिरौती के लिए साजिश रची थी, लेकिन वह कॉल नहीं कर पाए और इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी इलाके में रहने वाले हैंडलूम कारोबारी मुकेश गुप्ता ने पांच साल के बेटे वासू की गुमशुदगी की 24 अप्रैल को शिकायत की थी। अगले ही दिन गोकलपुरी थाने के पास उसका बैग में शव मिला था।
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस की टीम परिवार वालों के साथ साथ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही थी। पता चला कि वासू ने घर से निकलने के दौरान चाचा अमित के घर जाने की बात कही थी।

आसपास के लोगों ने भी बताया कि आखिरी बार वासू को अमित के साथ देखा गया था। शक होने पर पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उसने बताया कि रुपयों की जरूरत होने की वजह से उसने वासू को अगवा करने की साजिश रची थी। इस काम में उसका सहयोगी जाफराबाद इलाके में रहने वाला रहमान है। पुलिस ने रहमान को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें