फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की छात्रा से गैंगरेप मामले में 5 गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : The Sun
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी की 20 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के एक कॉलेज की छात्रा ने 18 फरवरी को लाजपत नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा था कि उसके दो सहपाठी गौरव व शनि और उनके दोस्तों ने ड्रिक्स में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती का आरोप है कि 3 फरवरी को कॉलेज में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम के बाद गौरव और शनि पार्टी के लिए थर्ड ईयर (इतिहास) में पढ़ने वाली युवती को फरीदाबाद ले गए थे।

बाद में वे लोग उसे अपने दोस्त रोहताश के घर ले गए। वहां गौरव, शनि, सचिन और रोहताश ने गैंगरेप किया। वहां विनोद और बंटी भी थे। उन लोगों ने उसे धमकी देते हुए किसी से वारदात के बारे में नहीं बताने की बात कही।
विज्ञापन


बाद में विनोद उसे दिल्ली छोड़ने आया और उसने भी सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सचिन को छोड़कर बाकी पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उसे ड्रिंक्स में नशीली दवा मिलाकर पिला दी जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा। वह लगभग बेहोश हो गई थी और अपना बचाव नहीं कर सकी।

आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की बेहद डरी हुई थी इसलिए वह पुलिस के पास नहीं गई और उन्हीं लड़कों से घर छोड़ने को कहा।

कुछ दिनों तक तो युवती चुप रही और सदमे की वजह से कॉलेज नहीं गई। लेेकिन बाद में उसने कॉलेज प्रशासन को इस बारे में बताया तब 18 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें