फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 43 स्वचालित पिस्टल, 38 मैगजीन के साथ दो धरे

Sun, 18 Dec 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
43 अवैध स्वचालित पिस्टल और 38 मैगजीन के साथ पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियारों को मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली, यूपी और हरियाणा में सप्लाई करते थे। मुख्य आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों में 200 से ज्यादा अवैध पिस्टल सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम ने अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर मध्यप्रदेश निवासी हरि सिंह को 15 दिसंबर को शांतिवन चौक से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 20 स्वचालित पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद की गईं।

हरि सिंह से पूछताछ के बाद एक टीम सागर, मध्यप्रदेश भेजी गई। वहां सिविल लाइंस इलाके से इसके सक्रिय सदस्य व सप्लायर मध्यप्रदेश निवासी योगेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 23 अवैध स्वचालित पिस्टल और 23 मैगजीन बरामद हुईं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि योगेंद्र 10 वर्षों से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। हरि सिंह बैग में विशेष जगह बनाकर उसमें पिस्टल रखकर ट्रेन से हथियार दिल्ली-एनसीआर में लाता था।

आरोपी मध्यप्रदेश से एक पिस्टल 15 हजार रुपये में लाता था, जबकि उसे दिल्ली, यूपी और हरियाणा में 30 से 40 हजार में बेचता था। उसने बताया कि वह हथियार बुरहानपुर, मध्यप्रदेश से 50 किलोमीटर दूर से लाता था। यहां स्थित तीन गांवों पाचोरी, डाटेपहाड़ी व पांगूरी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री है।

सितंबर में दबोचे गए थे गिरोह के तीन अन्य सदस्य
पुलिस टीम सितंबर में भी इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से 13 स्वचालित पिस्टल, 50 कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की गई थीं। स्पेशल सेल इस साल अब तक 347 पिस्टल, 9 देसी गन, 6009 कारतूस और 95 स्पेयर मैगजीन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें