फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः चार साल की बच्ची से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार चार साल की मासूम को एक शख्स ने अगवा कर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, लड़की शाहबाद डेयरी, जेजे कालोनी में रहती है।

इसी के पड़ोस में एक युवक रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची घर के पास खेेल रही थी। तभी आरोपी उसे उठाकर अपनी झुग्गी में ले गया।

विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का प्रयास

इंदिरापुरम से काम कर लौट रही एक युवती के साथ बुधवार शाम एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने थाना नोएडा सेक्टर-58 में शिकायत की है। फिलहाल आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

जानकारी के अनुसार, नवादा गांव में मूलरूप से नेपाल की रहने वाली युवती अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। वह इंदिरापुरम के किसी घर में मेड के रूप में काम करती है। आरोप है कि बुधवार शाम वह इंदिरापुरम से काम के बाद घर लौट रही थी।

नवादा के ग्रीन बेल्ट के पास पहुंचते ही आरोपी युवक ने युवती को ग्रीन बेल्ट में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह से वहां से भाग निकली और परिजनों को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद परिजनों ने थाना सेक्टर-58 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के लिए दबिश डाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें