वह इलाके के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार रात वह घर से अपने भाई को ढूंढने घर से निकली थी। इलाके में ही रहने वाले रवि, मोहित व विनोद वैन में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने बच्ची को जबरन उठाकर वैन में डाला और मुंह दबाकर भोरगढ़ में सुनसान जगह पर ले गए।
वहां आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात की। इधर, देर रात करीब 1:40 बजे गश्त कर रही पीसीआर वैन ने सुनसान जगह वैन खड़ी देखकर जांच करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। कुछ दूर जाकर पुलिस ने वैन को पकड़ लिया। दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।
एक को बाद में पकड़ा गया। सहमी मासूम भी गाड़ी में मिली। छानबीन में पता चला कि रवि टाटा ऐस चलाता है, जबकि मोहित पल्लेदारी करता है। विनोद राजमिस्त्री है। तीनों को लोकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।