फरीदाबाद के दो लड़कों ने आत्महत्या कर ली। एक ने जहर खा लिया, तो दूसरा ट्रेन के पटरी के नीचे सो गया।
जहर खाकर युवक ने जान दी
एक युवक ने जहर खा लिया। उसे एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का निवासी था। पुलिस ने रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। 30 वर्षीय नीरज को शनिवार शाम एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
थाना कोतवाली के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक युवक ने जहर पी लिया है। अस्पताल में जांच करने पर पता लगा कि नीरज फरीदाबाद-दिल्ली बार्डर के पास दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के गांव डेरा में रहता था। उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया था।
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
फरीदाबाद के बड़खल पुल के पास ट्रेन
से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई
है। जांच अधिकारी पोरश कुमार ने बताया कि युवक ने काले रंग की पैंट व जॉकेट
पहन रखा था। उसकी उम्र करीब 30 साल है। पहचान के लिए शव को बीके अस्पताल
के शवगृह में रखा गया है।