फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा कायमः कौन है जो घरों से बिजली चुरा ले जा रहा है

Fri, 31 Jan 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों इस खास क्षेत्र में कोई अंधेरा कायम करना चाहता है। इससे गांव वालों में खासी नाराजगी है। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


उधर, अंधेरे को इन गांवों की किस्मत बना देने वाला लगातार कई घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वह लगातार बिजली के तार काटते जा रहा है।

चकजलालाबाद और रौनीजा गांव के बीच 11 पोलों से उसने करीब 1800 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया।

इससे इन दोनों गांवों में कई दिनों तक बिजली संकट हो सकता है। रबूपुरा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

लगातार बिजली के तार चोरी होने और गांव में अंधेरा होने से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें