फरीदाबाद के बस स्टैंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चंडीगढ़ से आई एक बस में 13 वर्षीय बच्ची की लाश देखी गई।
बता दें कि बस के कंडक्टर द्वारा देखी गई बच्ची का शव बस की आखिरी सीटों के नीचे पाया गया। जैसे ही कंडक्टर ने बच्ची की लाश देखी यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
बस में पड़े शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है कि बच्ची की लाश वहां कैसे पहुंची।
जांच करती पुलिस व रोडवेज विभाग की टीम
बस में सबसे पीछे रखी थी बच्ची की लाश
बस जिसमें मिली बच्ची की लाश
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार उक्त बस चंडीगढ़ से देर रात 12:10 पर चली थी, जो सुबह 6:00 बजे बल्लबगढ़ के बस डिपो में पहुंची।
बस डिपो में खड़ी खाली बस को जब कंडक्टर ने देखना शुरु किया तो सीट नंबर 47, 48 और 49 के नीचे बच्ची का शव पाया गया।
इसकी जानकारी कंडक्टर ने तुरंत पुलिस और अपने आला अधिकारियों को दी। बच्ची का शव उल्टा करके रखा हुआ था। खबर है कि रोडवेज विभाग ने कार्यवाही करते हुए बस के कंडक्टर ड्राइवर को निलंबित कर दिया।