दर्शकों को लुभा रही ई-वेस्ट और स्क्रैप से बनी कार
विश्व में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से कार व घर में इस्तेमाल होने वाले बैड, कुर्सी, टेबल व अन्य उपकरणों को ई-वेस्ट, स्क्रैप से नया रूप दिया जा रहा है। ई-कचरे से बनी कार लोगों का ध्यान खींच रही है। इसे कारार्टिस्ट नाम से युवाओं ने पहल शुरू की है। वहीं, कार में भारतीय खिलौनों को भी प्रदर्शित किया गया है। इन्हें बनाने वाले श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की जब वह मुम्बई में समुद्र किनारे गए थे तो वहां काफी ई-वेस्ट समुद्र में तैयार रहा था। जिससे उन्होंने ई-वेस्ट को समुद्र तक न जाने का प्रण लिया था। वह कहते हैं कि वह अब तक एक टन से अधिक ई-वेस्ट, स्क्रैप कचरे का इस्तेमाल कर कार व विभिन्न चीजें बना चुके हैं।
देश की विरासत और धरोहरों की झलक देखने को मिल रही है
हॉल नंबर 3 में लगे स्टॉल में देश-विदेश के दिग्गज बल्लेबाज व गेंदबाजों की जर्सियों को प्रदर्शित किया गया है। इतिहास की यादों को संजोते हुए उनके पहने कोट व हस्ताक्षर किए गए बल्ले व गेंद लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खासकर लोग उनकी जर्सी को निहार रहे हैं और खिलाड़ियों के उन दिनों के प्रदर्शन को याद कर भावुक भी हो रहे हैं। इसके साथ ही सुनील गावस्कर, एमएस धोनी जर्सी, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बल्ले, जहीर खान व वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड के 1975 विश्वकप में शतक बनाने वाला उनका हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला समेत कई विदेशी क्रिकेटर्स के हेल्मेट को दर्शाया गया है। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट व खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।