फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीजल की कीमत बढ़ाने पर सीपीआई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की दिल्ली राज्य परिषद ने औद्योगिक डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का कहना है कि औद्योगिक डीजल की कीमत में 22.03 रुपये की बढ़ोतरी से उत्पादन लागत बढ़ेगी, जिससे बढ़ी हुई महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी। सीपीआई ने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थी, तब इसका फायदा आम जनता को नहीं दिया गया, लेकिन अब कीमतें बढ़ने पर इसका बोझ लोगों पर डाला जा रहा है। पार्टी ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें