नई दिल्ली। राजधानी में संतों और गोसेवकों ने राष्ट्रव्यापी गो सम्मान आह्वान अभियान शुरू करने की घोषणा की है। 27 अप्रैल को पूरे देश में गो सम्मान दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। प्रेस वार्ता में हरिद्वार की कृष्णायन गोशाला से अच्युतानंद महाराज, गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई संत मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह अभियान गैर-राजनीतिक रहेगा। अभियान के तहत गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोतस्करी पर सख्त सजा और गोशालाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई गई। 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। मांगें न माने जाने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। ब्यूरो