फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए भरी हुंकार, रामलीला मैदान में कई राज्यों से पहुंचे गौभक्त

Tue, 21 Nov 2023 02:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता की रक्षा अहम है। गाय का रक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौमाता के लिए वही सम्मान मांग रहे हैं जो हमारे पूर्वजों ने प्रदान किया है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में जुटे गौभक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को रामलीला मैदान में गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व भारतीय गो क्रांति मंच के बैनर तले किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में आए गौ भक्तों व साधु-संतों ने हुंकार भरी। प्रदर्शनकारी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे देश से इकट्ठा हुए। वहीं कुछ लोग नेपाल से भी आए दिखे।

विज्ञापन


ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता की रक्षा अहम है। गाय का रक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौमाता के लिए वही सम्मान मांग रहे हैं जो हमारे पूर्वजों ने प्रदान किया है। मंच के संस्थापक गोपालमणि महाराज ने बताया कि अन्य तीन पीठों के शंकराचार्य ने वीडियो संदेश भेजकर इस आंदोलन को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि गौमाता का खोया हुआ गौरव लौटाने का एकमात्र रास्ता है कि सरकार गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें