फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामला: कोर्ट ने जारी किया समन, दो गवाहों को बुलाया; बृजभूषण सिंह बोले- मामला ऐसे ही चलता रहेगा

Thu, 11 Jul 2024 05:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में दो अभियोजन पक्ष के गवाहों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने बृहस्पतिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा दायर एक आपराधिक मामले में 26 जुलाई को दो पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
इस मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर भी आरोपी हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने दोनों पुलिस अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए 26 जुलाई के लिए समन जारी किया।

अदालत ने मई में सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप तय किए थे, जिन्होंने आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें