दूसरे चरण की काउंसलिंग 9 जून को आयोजित होगी, शेड्यूल एक जून को उपलब्ध कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने बीएससी स्नातकों के लिए बीटेक लेटरल एंट्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग ऑफलाइन होगी। विवि ने ऑफलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार पहले चरण की ऑफलाइन काउंसलिंग 5 जून तथा दूसरे चरण की काउंसलिंग 9 जून को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एक जून को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सीट आवंटन उपलब्ध सीटों और छात्रों की रैंक के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में सीट मैट्रिक्स पहले ही जारी किया जा चुका है। छात्रों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।