गाजियाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
गाजियाबाद में रविवार को कोरोना संक्रमण के 79 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 278 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक जिले में कुल 3978 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2583 कुल डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 1332 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। अब तक जिले में 63 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 130 मरीजों की दो बार इंट्री हो गई थी। इन्हें हटाने के लिए कहा गया था, लखनऊ स्तर से डुप्लीकेट इंट्री हटाने के बाद संख्या कम हो गई है।