गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जीडीए के अभियंता समेत दो की मौत हो गई। 178 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबि 61लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 21055 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 19793 स्वस्थ हो चुके हैं, अभी 1173 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोनावायरस से 89 की मौत हो चुकी है।