फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 623 नए मामले, 62 मौतें, 0.88% हुई संक्रमण दर

Tue, 01 Jun 2021 04:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नए संक्रमितों और घटती मौतों के साथ ही अब दिल्ली की संक्रमण दर भी घटकर एक प्रतिशथ से कम हो गई है जो बेहद सुखद खबर है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद राहत भरे हैं। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 623 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 62 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जबकि इसी दौरान ठीक होने वालों की संख्या 1423 है।

विज्ञापन


टेस्ट और संक्रमण दर
दिल्ली में बीते एक दिन में 70,813 टेस्ट किए गए। इनमें से 46715 आरटीपीसीआर टेस्ट थे और 24098 एंटीजन टेस्ट थे। इसके बाद अब दिल्ली में संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी नीचे लुढ़ककर 0.88 प्रतिशत तक जा पहुंची है। दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 93 लाख 73 हजार 93 टेस्ट हो चुके हैं।

बेड के हालात
संक्रमण दर कम होने से और मरीजों की संख्या घटने से दिल्ली के अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों की भीड़ पहले के मुकाबले कम हो गई है। गंभीर मरीजों के लिए उपयोग होने वाले आईसीयू बेड भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कुल 24,752 बेड हैं जिसमें से 20,347 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 6,148 और कोविड हेल्थ सेंटर में 520 बेड खाली हैं। वहीं वर्तमान में कुल 4,888 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल आंकड़ा
राजधानी में अब तक कुल 14 लाख 26 हजार 863 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 13 लाख 92 हजार 386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 24,299 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब राजधानी की कुल संक्रमण दर 7.37 प्रतिशत है और मृत्युदर 1.70 प्रतिशत है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 10,178 हैं।

दिल्ली में टीकाकरण का हाल
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 56,623 डोज लगीं। इनमें से 36,562 को पहली डोज और 20,061 लोगों को दूसरी डोज लगी। दिल्ली में अब तक कुल 54 लाख 10 हजार 147 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें