फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- तीन मई को ही पता चलेगा दिल्ली खुलेगी या लॉकडाउन रहेगी

Mon, 27 Apr 2020 08:07 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार को भी यहां कोरोना के 293 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2918 हो गई। हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 97 हो चुकी है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में तीन मई के बाद भी लॉकडाउन नहीं खोला जा सकेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि तीन मई आने में लगभग एक हफ्ते का समय है और लॉकडाउन के विषय में परिस्थिति को देखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए तीन मई को लॉकडाउन खोलने पर अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन जिन क्षेत्रों में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, वहां अकेली दुकानों को खोलने की अनुमति जारी रहेगी।

इस पर अंतिम फैसला तीन मई के आसपास ही लिया जाएगा। बता दें कि इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि कुछ अन्य राज्यों की तरह दिल्ली सरकार भी तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने का फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


चालू हैं प्रमुख सुविधाएं
दिल्लीवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई प्रमुख क्षेत्रों की गतिविधियों को चालू रखने का फैसला लिया था। इनमें सब्जी-दवाओं और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा आवश्यक सामानों को पहुंचाने के लिए ट्रकों को भी आवागमन की अनुमति बनी हुई है। 

भाजपा बोली- हम सरकार के साथ
वहीं, दिल्ली में भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि सरकार को केंद्र के साथ मिलकर फैसला लेना चाहिए। जो भी फैसला हो, वह दिल्ली और इसके रहने वालों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नगर निगमों के माध्यम से वे सैनिटाइजेशन के अभियान को पूरी गति के साथ चलाए हुए हैं। उनकी पार्टी सरकार के हर फैसले के साथ है।

अभी यह है स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार तक देश में कोरोना के 21132 सक्रिय केस हैं। 6361 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं तो 886 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दिल्ली में अब तक 2918 मामले सामने आ चुके हैं। 877 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 54 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें