वहीं, मंकीपॉक्स से पीड़ित पश्चिमी दिल्ली निवासी मरीज का स्वास्थ्य बेहतर है। मरीज के शरीर पर दाने हैं। कुछ दिनों में आराम होने पर मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला व देशभर में चौथा मरीज मिला था। मरीज बीते माह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमकर आया था, जिसके बाद उसे बुखार व शरीर पर दाने के साथ लक्षण आना शुरू हुए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल को सूचना दी गई थी व मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को मरीज की जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की थी।