दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1537 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 26.54 फीसदी दर्ज की गई है और दो लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 794 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया। 5791 टेस्ट में से 1537 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 3827 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 350 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिसमें से 123 आईसीयू में, 121 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।