फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पोस्टर से मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ जीवन में मन की सेहत के महत्व को समझाने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का विषय स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन रखा गया। इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक तरीके से सामने लाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में पोस्टरों के जरिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संदेशों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी झिझक को दूर करने पर जोर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें