फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पोल से गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

Sat, 14 Jun 2025 11:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लालकुआं में पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने के बावजूद मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लालकुआं उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन की पोल से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लालकुआं उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन सोनबीर ओमसाईं हॉस्पिटल के पास एबीसी लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। आसपास के लोग और साथी कर्मचारी उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ लालमणि वर्मा ने बताया कि घटना के समय बिजली सप्लाई बंद थी। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें