गाजियाबाद के लालकुआं उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन की पोल से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लालकुआं उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन सोनबीर ओमसाईं हॉस्पिटल के पास एबीसी लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। आसपास के लोग और साथी कर्मचारी उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ लालमणि वर्मा ने बताया कि घटना के समय बिजली सप्लाई बंद थी। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।