फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में संविधान दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज (यूएसएलएलएस) स्थित प्रो बोनो क्लब ने बुधवार को एनएसएस सेल के सहयोग से संविधान दिवस मनाया। 'संविधान से न्याय तक: सभी के लिए न्याय तक पहुंच को बढ़ावा देना' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 छात्रों व शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। मुख्य अतिथि दिल्ली सहकारी न्यायाधिकरण के अध्यक्ष नरोत्तम कौशल ने नागरिकों के कर्तव्यों पर जोर दिया, जबकि विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुखदेव सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। संकाय समन्वयक प्रो. डॉ. रविंदर कुमार ने बताया कि कानून एवं न्याय मंत्रालय से स्वीकृत इस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों तक विधिक सहायता पहुंचाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें