फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हवलदार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, तीसरी बटालियन में था तैनात

Sat, 25 Mar 2023 10:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त अभय सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: झुंझुनू के निवासी थे और फिलहाल अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासपुरी इलाके में स्थित दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के मुख्यालय में तैनात एक हवलदार की संदिग्ध हालत में सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर आई पुलिस को पास ही में हवलदार की एमपी-5 गन पड़ी मिली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल का कहना है कि हवलदार ने खुदकुशी की है या फिर दुर्घटनावश चली गोली चली है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अभय सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: झुंझुनू के निवासी थे और फिलहाल अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे परिसर में हवलदार को गोली लगने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, सहकर्मियों उन्हें पास के अस्पताल में ले जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सीने में गोली लगी थी। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस का कहना है कि अभी हवलदार के खुदकुशी करने की बात कहना जल्दबाजी होगी। परिवार वालों ने भी खुदकुशी के किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें