नई दिल्ली। डीएसए-ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में कॉन्शिएंट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली टाइगर्स क्लब को 4-2 से हरा दिया। शुरुआत से ही कॉन्शिएंट ने तेज रफ्तार अपनाई और पहले हाफ में बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, दिल्ली टाइगर्स ने भी हार नहीं मानी और वापसी करते हुए दो गोल दागे। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई अवसर तलाशे। निर्णायक क्षणों में कॉन्शिएंट के खिलाड़ियों ने दो और गोल दाग कर मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। संवाद