फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conjunctivitis: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे हैं कंजंक्टिवाइटिस के मामले, AIIMS का दावा- हर दिन आ रहे हैं 100 केस

Wed, 26 Jul 2023 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं और एम्स के आरपी सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिदिन 100 मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ हफ्तों से राष्ट्रीय राजधानी और अन्य इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बीच दिल्ली एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं और एम्स के आरपी सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिदिन 100 मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. तितियाल ने कहा कि हमें प्रतिदिन कंजंक्टिवाइटिस के कम से कम 100 मामले मिल रहे हैं। आमतौर पर कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में मौसमी वृद्धि होती है, जो फ्लू के मौसम के साथ मेल खाता है। कंजंक्टिवाइटिस के मामले ज्यादातर वायरस के कारण होते हैं।

सेंटर फॉर साइट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष कुमार ने कहा, "मानसून के मौसम के दौरान हर साल कंजंक्टिवाइटिस के मामले सामने आते हैं, "मानसून के दौरान आंखें लाल हो जाती हैं, खुजली, लालिमा, पानी आना और कभी-कभी डिस्चार्ज होता है। दिल्ली के एक निजी नेत्र अस्पताल ने दिल्ली एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के 1032 मामले और पूरे भारत में 1521 मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें