फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से डिटेन किए जाने के विरोध में बुधवार को नूंह जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सहीदा खान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय नूंह के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने और विपक्ष के नेताओं को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और ऐसे मामलों में बल प्रयोग उचित नहीं है। जिला अध्यक्ष सहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने और विरोध की आवाजों पर कार्रवाई करना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।

फोटो: सचिवालय में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
फोटो: एसडीएम नूंह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें