फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बड़े नेताओं को अपनी समस्या बताएं कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एआईसीसी नियुक्त पर्यवेक्षकों के सामने अपने क्षेत्रों की समस्याएं, कमियां और चुनौतियां खुलकर रखें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है और कांग्रेस की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर अनुभवी नेताओं को दिल्ली के 14 जिलों में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिल रही है। उन्होंने बताया कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की नियुक्ति का काम पूरा हो चुका है, जो आगामी चुनावों और मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर लालजी देसाई, पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया, अनिल भारद्वाज, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह और राजकुमार जैन सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें