फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कांग्रेस ने रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की, 14 दिसंबर को होगा प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेताओं ने 14 दिसंबर को होने वाली 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाजनक व्यवस्था मिले।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाजनक व्यवस्था मिले और किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी क्रम में पांच जिलों में दिनभर तैयारियों को लेकर बैठकें भी आयोजित की गईं। बैठकों में देवेन्द्र यादव ने कहा कि यदि हमें अपने वोट की चोरी को रोकना है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खुलकर सामने आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें