फिल्म, आध्यात्मिक व खेल जगत की हस्तियों के बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
शशिथरूर की याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ सुनवाई करेगी। थरूर ने उनकी तस्वीर, नाम और आवाज के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीरें कई डीपफेक और एआइ से बनाकर प्रसारित की जा रही हैं।