फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 14 जुलाई से पहले एसआईआर सर्वे पूरा कराएं, कांग्रेस नेता इब्राहिम इंजीनियर ने लोगों से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां।

खंड में कांग्रेस नेता इब्राहिम इंजीनियर ने रविवार को कई गांवों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात बीएलओ से मुलाकात की और सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ से कहा कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।इब्राहिम इंजीनियर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर सर्वे की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। इसलिए सभी लोग समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से सहयोग करने तथा बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि अंतिम तिथि से पहले सर्वे का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कराया जा सके।

फोटो कैप्शन:- मामलिका स्कूल में बीएलओ से मुलाक़ात करते इब्राहिम इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें