नई दिल्ली। दिल्ली में शहरी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एक बड़े जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है। अजय माकन और देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने बेहतर दिल्ली: संवाद-संघर्ष-समाधान अभियान शुरू करने का ऐलान किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बताया कि यह अभियान शहरी क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं को सीधे उठाने और उनके समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। इस अवसर पर अजय माकन ने कहा कि कार्यकर्ता गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। वहीं देवेन्द्र यादव ने दावा किया कि सरकार टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन सुविधाएं देने में विफल है। ब्यूरो