फोटो केप्शन:- अजय कैप्टन से मुलाकात करते मुबारिक मलिक
पिनगवां। कांग्रेस पिनगवां ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक ने कांग्रेस नेता अजय कैप्टन से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी बातचीत हुई। मुबारिक मलिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करना चाहिए।
इस दौरान सलीम एडवोकेट, इमरान खान, मुकीम खान, युसूफ कुरैशी और आदिल खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद