फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-आप की बैठक: आतिशी और संदीप पाठक मौजूद; गहलोत भी पहुंचे

Mon, 08 Jan 2024 01:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बैठक चल रही है। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को लोकसभा सीटों को बंटवारे को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हो रही है।

विज्ञापन


बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और राज्यसभा से आप सांसद संदीप पाठक मौजूद हैं।

बैठक को लेकर अशोक गहलोत ने क्या कहा
लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अभी किसी को भी इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है क्योंकि कौन क्या कह रहा है। यह एक बड़ा गठबंधन है। हर किसी को इसमें अपना योगदान और सहयोग देना चाहिए। कांग्रेस ने सबसे पहले इसकी शुरूआत की है। यह एक अच्छा संदेश है जो देश को दिया गया है। फिलहाल, अभी आगे बातचीत चल रही है। यदि ये गठंबधन सफल होता है तो अगली बार पीएम मोदी सरकार नहीं बना सकेंगे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें