फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंडक्टर पर पैसे लेकर टिकट न काटने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों को बेहतर एवं पारदर्शी परिवहन सुविधा देने के दावों के बीच पुन्हाना से नूंह जा रही रोडवेज बस में कथित तौर पर टिकट वितरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पुन्हाना से नूंह के लिए रवाना हुई हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक यात्री ने आरोप लगाया कि उसके सामने कंडक्टर ने करीब 10 से 15 यात्रियों से किराया लिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। यात्रियों में से एक ने जब अपनी टिकट मांगी तो कथित तौर पर कंडक्टर ने जवाब दिया कि कोई दिक्कत नहीं है, मैं बैठा हूं। यात्री का कहना है कि यदि किराया लेने के बाद टिकट नहीं दिया जाता है तो इससे रोडवेज की आय और टिकट व्यवस्था प्रभावित होती है। आरोप यह भी है कि इस तरह की स्थिति कभी-कभार नहीं, बल्कि नियमित रूप से देखने को मिलती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों से लिया जा रहा किराया नियमानुसार सरकारी खजाने में जमा हो रहा है या नहीं। रोडवेज के डीआई दिलबाग सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई का जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें