रबूपुरा (संवाद)। मीणा ठाकुरान मोहल्ले में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक हितेश माधव महाराज ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गोपाल मीणा, वीरपाल मीणा, चंद्रपाल पहलवान और जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।