नई दिल्ली। सलाम बालक ट्रस्ट की तीन दिवसीय नाट्य प्रस्तुति ‘हाई क्लास का चक्कर’ का शनिवार को समापन हो गया। मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम के आईएल दास सभागार में 25, 26 और 28 नवंबर को इसका मंचन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। यह फ्रांसीसी नाटककार मोलिएर के क्लासिक नाटक ‘द वुड-बी जेंटलमैन’ का आधुनिक रूपांतरण है। इसमें गीत, संगीत, नृत्य और हास्य के जरिए समाज के दिखावे, झूठी प्रतिष्ठा और उच्च वर्ग दिखने की मानसिकता पर व्यंग्य किया गया है। कहानी मनोरंजक ढंग से दिखाती है कि कैसे कुछ लोग अपनी हैसियत से ऊपर उठकर खुद को प्रतिष्ठित दिखाने की कोशिश करते हैं। निर्देशन पंकज गुप्ता और नृत्य निर्देशन अविनाश कुमार ने किया। तीनों दिन दर्शकों के उत्साह ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। संवाद