फोटो
झाड़ू लगाने के क्रम में धूल हवा में उड़ाकर प्रदूषण बढ़ाने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाईकर्मियों पर वायु प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगा है। सेक्टर 23 ए के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भवानी शंकर त्रिपाठी ने शिकायत की है। उन्होंने वीडियो से अधिकारियों को सीएक्यूएम नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी। त्रिपाठी ने बताया कि पूरे शहर में सफाईकर्मी सड़क किनारे झाड़ू लगाते समय धूल उड़ाते हैं। यह धूल सांसों से फेफड़ों में पहुंचकर बीमारियों का कारण बन रही है। सिटिजन फॉर क्लीन एयर भारत की रुचिका सेठी टक्कर ने वीडियो वन पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को भेजा। उन्होंने मंत्री से मैनुअल सफाई में धूल न फैलाने के दिशा-निर्देश मांगे। धूल से पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) बढ़ रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। यह प्रदूषण निर्माण साइट के प्रदूषण जितना ही गंभीर है। शहर के अन्य लोगों ने भी इस तरह की सफाई बंद करने की मांग की है।